July 5, 2025
मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पर कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा के लिए भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिला के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कमिश्नर ने भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत से मोहर्रम को लेकर जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। कमिश्नर ने स्पष्ट […]