January 18, 2026
मौनी अमावस्या पर सुल्तानगंज में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaविधायक ललित नारायण मंडल ने काटा फीता भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने करोड़ों रुपये की लागत से बनी विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नगर उपसभापति नीलम देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं। विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और नगर उपसभापति नीलम देवी ने सुल्तानगंज स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में मंच, चारदीवारी एवं स्टेड लाइट का फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही नारायणपुर गांव में छठ घाट, पीसीसी सड़क तथा नाला निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। मीडिया से बातचीत में विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने बताया कि कृष्णानंद स्टेडियम में मंच, चारदीवारी और […]