January 17, 2026
मौनी अमावस्या पर मिथिलांचल के हजारों कांवड़िया पहुंचे अजगैबीनाथ धाम || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaबाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर जीवन में सुख-शांति की कामना भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर मिथिलांचल के हजारों कांवड़िया पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती को चढ़ाया तथा जीवन में सुख और शांति की कामना की। मौनी अमावस्या रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर मिथिलांचल के कांवड़िया अपनी पारंपरिक आस्था और रीति-रिवाज के अनुसार अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने फल और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और शिवरात्रि में शुभ लगन की परंपरा के अनुसार अपने-अपने शिवालय में बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती की धूमधाम से विवाह होने की कामना की। मौनी अमावस्या के दिन कांवड़िया मौन धारण करते हैं और अजगैबीनाथ […]