January 23, 2026
नवगछिया के लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में भक्ति भाव से संपन्न हुई मां सरस्वती की पूजा, मुरारी सर के मार्गदर्शन में छात्रों ने की विशेष आराधना || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के सरकारी अस्पताल रोड स्थित लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान का परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और विद्या, बुद्धि व विवेक का आशीर्वाद मांगा। अंत में मुरारी सर ने सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती के आदर्शों पर चलने, नियमित अध्ययन करने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस के संचालक मुरारी सर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक […]