December 23, 2025
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में लेखन कला पर छात्र कार्यशाला आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए लेखन कला पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन, शब्द-ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेपी कॉलेज, नारायणपुर के प्रो. विद्यानंद एवं क्षेत्रीय लेखक निशिरंजन ठाकुर रहे, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों को लेखन की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन कला, पत्रकारिता, शब्द-ज्ञान, भाषा शुद्धता तथा संपादन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रो. विद्यानंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे लेखन के लिए श्रेष्ठ लेखकों की किताबें और लेख पढ़ना आवश्यक है। इससे भाषा की समझ विकसित होती है और लेखन […]