June 16, 2025
नशे में धुत युवकों ने घर में घुसकर की छेड़खानी, छिनतई और मारपीट, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड संख्या 5, शर्मा टोला में देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता फूलो देवी, पति वकील मंडल, ने गांव के ही संजय शर्मा, सकलदेव शर्मा और धीरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे आरोपी शराब के नशे में उनके घर में घुस आए और दरवाजे को धक्का देकर जबरन अंदर प्रवेश कर गाली-गलौज करने लगे। उस समय घर के सदस्य सोए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में मौजूद दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उन्हें बाल पकड़कर आंगन में घसीटते हुए पटक दिया। इसी […]