Tag Archives: naugachia me

Noimg

नवगछिया में कल होगी जिला जदयू की अहम सांगठनिक बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बुलंजी चौधरी गोपालपुर एवं गुलशन बिहपुर विधान सभा जदयू के मनोनीत हुए प्रभारी बिहपुर:प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निदेशानुसार नवगछिया पुलिस जिला जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने बिहपुर के झंडापुर निवासी सह जदयू के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी को गाेपालपुर विस पार्टी का प्रभारी मनोनीत किया है।वहीं नवगछिया के परबत्ता थानाक्षेत्र निवासी वरीय जदयू नेता गुलशन मंडल को गाेपालपुर विस पार्टी का प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं जिलाध्यक्ष श्री भारती के हवाले से बुलंजी चौधरी ने बुधवार को बताया कि पुलिस जिला नवगछिया के सभी जदयू प्रखंड अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी व नगर अध्यक्ष अपने वार्ड कमेटी का लिस्ट साथ 14जुलाई को आनंद कृष्णा विवाह भवन स्टेशन रोड नवगछिया में होने वाली […]

Noimg

नवगछिया में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया युवा राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव रविवार को पहली बार नवगछिया पहुंचे।जहां नवगछिया जिला युवा राजद ईकाई के पुर्व जिलाअध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव एवं साजन के नेतृत्व में नवगछिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा की आगमी लोकसभा चुनाव में देश‌ की जनता वर्तमान एनडीए सरकार को परास्त करने के लिए बिहार के सभी युवा एकजुट है। पूर्व जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू ने बताया कि संगठनात्मक कार्य, जातीय जनगणना, बेरोजगारी , नई शिक्षा नीती सहित अन्य मुद्दे पर माननीय अध्यक्ष जी ने सभी युवा साथियों को एक अच्छा संदेश देकर कड़ी से कड़ी चलने का संदेश दिया है एवं नवगछिया के विभिन्न मुद्दे कि जानकारी दिया साथ एंव […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा की 13 जुलाई को आयोजित विधानसभा मार्च की तैयारी को ले बैठक आज ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया भाजपा पार्टी के आगामी कार्यक्रम ,संगठनात्मक परिचर्चा ,सहित पटना में 13 जुलाई को आयोजित विधानसभा मार्च की तैयारी के निमित्त नवगछिया संगठन जिला कार्यसमिति की बैठक आज रविवार को 2:30 बजे से पार्टी कार्यालय नवगछिया में आयोजित की जाएगी।यह जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बताया की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला के सभी मोर्चा ,सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक , सभी मंडल अध्यक्षगण व सभी मंडल महामंत्री की उपस्थिति अनिवार्य है। DESK 04

Noimg

नवगछिया में ऐतिहासिक रूप में मनाया गया गुरु पूर्णिमा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

सच्चे और पूर्ण गुरु का सानिध्य अगर शिष्य को मिल जाए तो शिष्य का कल्याण हो जाता है : स्वामी आगमानंद जी महाराज नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा भक्ति उल्लास के साथ सम्पन्न नवगछिया : सनातन धर्म विश्व कल्याण की बात करता है। हमें अपने संस्कारों को आत्मसात करते हुए खुद को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के लिए समर्पित कर देना चाहिए। संयम, सेवा, स्वाध्याय, सत्संग और समर्पण के पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तरतोताद्रि मतंग विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी परमहंस स्वामी आगमानंदजी महाराज ने ये बातें कही। उन्होंने कहा, “सच्चे और पूर्ण गुरु का सानिध्य अगर शिष्य को मिल जाए तो शिष्य का कल्याण […]

Noimg

नवगछिया में स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, करीब 1 लाख श्रद्धालु महोत्सव में होंगे शामिल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में 2 और 3 जुलाई को स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा ऐतिहासिक होगा।वहीं आयोजन समिति के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सिर्फ अंग क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लोग आते है।गुरुदेव का सानिध्य पाने के लिए लोग व्याकुल रहते है। वहीं अध्यक्ष प्रो डॉ उग्र मोहन झा ने कहा कि अंग क्षेत्र के लिए यह हर्ष की बात है कि ऐसे संत का यहां से जुड़ाव है जो सिर्फ आध्यात्मिक प्रवचन नहीं बल्कि अपनी विद्वता के दम पर देश के शीर्षस्थ संतों में अपना नाम दाखिल कराया है। वहीं समिति के प्रवक्ता डॉ रोशन सिंह ने कहा कि हम सभी […]

Noimg

नवगछिया में फिर एक गोलीकांड, मौके पर ही गई एक की जान, अपराधी हुआ फरार, इलाके में दहशत का माहौल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिला के नवगछिया में फिर आज अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई, ताजा मामला नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भोजू टोला का है जहां मृतक की पहचान सोनेलाल शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है, धर्मेंद्र कुमार शर्मा भोजू टोला किसी काम से गए थे इसी दौरान लौटने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने आते वक्त इसके सीने में एक गोली दागी और धर्मेंद्र घटनास्थल पर ही गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है तभी ग्रामीणों ने. भवानीपुर थाना मैं इसकी सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में […]

Noimg

नवगछिया में हुआ ड्रीम्स ऑफिसर्स एकेडमी का शानदार शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के नया टोला में स्थित ड्रीम्स ऑफिसर्स एकेडमी में दिल्ली व पटना से आए प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेषज्ञों की टीम के द्वारा प्रथम बैच के प्रतिभागी का मार्गदर्शन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली व पटना से आए क्रमशः रमन कुमार एवं अमरेंद्र कुमार के परिचय सत्र से हुआ । कैरियर प्लस माध्यम कोचिंग सेंटर दिल्ली व चाणक्य आईएएस अकैडमी दिल्ली में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके रमन कुमार ने छात्रों से अपनी योग्यता व रूचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने का सुझाव दिया उन्होंने सरल तरीके से विषय वस्तु को समझाने व समझने की प्रक्रिया को रखा । पटना से आए शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने तैयारी के दौरान हमारा फोकस किन बिंदुओं पर हो […]

Noimg

नवगछिया में शराब पिलाकर कर दी युवक की हत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

शव को दो मंजिलें छत से फेंका नीचे गुस्साये परिजनों ने एनएच 31 को कर दिया जाम मृतक नवगछिया नवादा का सुमित कुमार उर्फ कुंदन यादव नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 किनारे प्रसिडेंसी स्कूल के पास चार मंजिला भवन से धक्का देकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक नवगछिया थाना के नवादा निवासी योगी यादव के पुत्र सुमित कुमार उर्फ कुंदन यादव है. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 जाम कर हत्या कांड के आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में मृतक के पिता ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र धोबिनिया निवासी श्रवण यादव के यहां पिछले चार वर्षों से ड्राइविंग का काम करता था. वह नाइट गार्ड […]

Noimg

नवगछिया में शराब पिलाकर कर दी युवक की हत्या शव को दो मंजिलें छत से फेंका नीचे, गुस्साए परिजनों ने एनएच 31 को कर दिया जाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के नवगछिया इस क्षेत्र एनएच 31 प्रेसीडेंसी स्कूल के पास नवादा मिल्की का रहने वाला योगी यादव का बेटा कुंदन यादव की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुई है, परिजनों को इसकी सूचना मंगलवार की सुबह मोबाइल के जरिए 7:00 बजे मिली, आनन-फानन में परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कुंदन कुमार मृत अवस्था में जमीन पर गिरे हुए हैं, मृत कुंदन कुमार के छोटे भाई छोटू यादव ने बताया कि जिस बिल्डिंग से मेरा भाई गिरा है वही 3-4 और युवक रहते हैं, छोटू यादव ने साफ तौर पर कहा कि इस मकान में रह रहे श्रवण यादव के अलावे अन्य और चार लोगों ने मिलकर हमारे भाई को शराब पिलाकर मार डाला , अब मृतक छत से […]

Noimg

नवगछिया में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के स्थानीय गौशाला रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व विस प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी का 53वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया. युवा नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, अजय कुमार सिंह, शीला देवी निषाद, शंकर सिंह, सुनील चौधरी, कैलाश सिंह, छोटे लाल ततमा, बिलास सिंह कार्यक्रम में शामिल थे. मौके पर शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने राहुल गांधी की दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. DESK 04