Tag Archives: naugachia me

Noimg

नवगछिया में विभिन्न जगहों पर ईद शांतिपूर्ण संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में विभिन्न जगहों पर ईद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. नवगछिया में इस अवसर पर विभिन्न तरह का आयोजन किया गया. नवगछिया के मस्जिद रोड और मुमताज मोहल्ला स्थिति जामा मस्जिदों में तय समय पर नमाज अता किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने इस अवसर पर घूम घूम कर लोगों को ईद की बधाई दी. कई जगहों पर सेवइयों का दावतों का भी आयोजन किया गया था. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, मो मोहिउद्दीन, नवगछिया नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार प्रमोद, पूर्व पार्षद अभिषेक उर्फ टीएन यादव, नगर परिषद प्रतिनिधि सह जदयू जिलाध्यक्ष vp हिमांशु ठगत समेत अन्य नेताओं ने भी घूम – घूम कर लोगों को बधाई दी है. DESK 04

Noimg

नवगछिया में फिर सामने आया कोरोना संक्रमण का मामला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है. नवगछिया के नया टोला की एक लड़की कोरोना संक्रमित हो गयी है. अस्पताल से कोरोना संक्रमित रोगी को कोरोना किट दे कर होम आइसोलेशन पर भेजा गया है. जबकि पिछले दिनों लड़की के संपर्क में आये लोगों के कोरोना जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 208 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था. जानकारी मिली है कि विगत पांच दिनों में नवगछिया से कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आ चुके हैं. DESK 04

Noimg

नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ नवगछिया शाखा की बैठक गोपाल गौशाला में आयोजित की गयी. बैठक में परशुराम जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. जयंती कार्यक्रम में समारोह के अलावा हवन, पूजन और महाप्रसाद वितरण करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में पुरंजन मिश्र को कार्यक्रम का संयोजक घोषित किया गया. इस अवसर पर मनोज शर्मा, भोला शर्मा, महासचिव नंदलाल तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष पांडे, डॉक्टर प्रशांत किशोर, कन्हैया, अमित झा, अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, अविनाश मिश्रा, मोती पांडे, लल्ला शर्मा, रंजन बाबा, जिला अध्यक्ष वैदिक ललित शास्त्री समेत अन्य भी थे. DESK 04

Noimg

नवगछिया में फिर सामने आया करोना संक्रमण का मामला ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किये गये रैपीड एंटीजन किट से करोना जांच में दो कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. संक्रमित लोगों में एक हरनाथचक का व्यक्ति है तो एक जहांगीरपुर वैसी गांव का व्यक्ति है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों सक्रमित रोगियों के संपर्क में पिछले दिनों आये लोगों को भी जांच कराने का निर्देश दिया गया है. जबकि दोनों संक्रमित रोगियों को कोरोना किट देते हुए होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी गयी है. श्री सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है. जिन्हें भी शुरूआती लक्षण हो, वे अस्पताल आ कर जांच करवा सकते हैं. मालूम हो कि सोमवार को भी नवगछिया […]

Noimg

नवगछिया में धूमधाम से मनाया जाएगा परशुराम जयंती बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में होगा आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक नवगछिया नगर परिषद स्थित गोपाल गौशाला में रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आचार्य कौशल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परशुराम जन्मोत्सव नवगछिया स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी के यज्ञशाला में धूमधाम से आयोजित की जाएगी । जिसमें शांति पाठ, रुद्री पाठ सहित हवन एवं भजन कीर्तन करते हुए परशुराम जयंती मनाया जाएगा। वहीं ब्राह्मण संघ के सभी विप्रों ने महासंघ के संरक्षक सह श्री महंत वैदही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया के व्याकरणाचार्य पंडित सुरेंद्र मिश्र के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बैठक में श्री राम पाठक, जिला अध्यक्ष पंडित ललित शास्त्री, पंडित कन्हैया कुमार, पंडित राम जी, पंडित रंजन झा, […]

Noimg

नवगछिया में अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

केस के उद्भेदन और गिरफ्तारी को लेकर पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत- एसपी सुशांत कुमार सरोज भागलपुर के नवगछिया में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कई कांडों का उद्भेदन की जानकारी दी उन्होंने कहा 06 अप्रैल के दोपहर में अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त सुमन कुमार उर्फ फंटुस कुमार अपने रिश्तेदार बड़ी अलालपुर के पास देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष परबत्ता के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अविलंब उक्त स्थल पर पहुँचकर अभियुक्त के पास से अवैध हथियार एवं कारतुस बरामद किया गया। अपराधी का अपराधिक इतिहास भी रहा है वहीँ 07 अप्रैल की संध्या में गोपालपुर थानान्तर्गत गोसाई गाँव भमरा के […]

Noimg

नवगछिया में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गुरूवार को नवगछिया पार्टी कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह कर रहे थे. सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का संबोधन एल ई डी के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने सुना. उसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराया गया. मौके पर पार्टी कार्यालय में जनसंघकालीन नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. पार्टी के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा में कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष […]

Noimg

नवगछिया थाने में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया थाने में रविवार को रामनवमी, वासंतिक नवरात्रि, चैती दुर्गा पूजा और रामजान को लेकर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन थानाध्यक्ष भरत भूषण के नेतृत्व में किया गया. बैठक में नवगछिया में विभिन्न पर्व त्योहारों को लेकर विस्तृत चरचा की गयी. पूजा समितियों, विसर्जन जुलूस निकालने वाले संगठनों को लाइसेंस लेने कहा गया. जबकि विसर्जन या जुलूस में डीजे के. इस्तेमाल पर मनाही होने की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पूजा समितियों और संगठनों के लोगों ने भी अपनी सुरक्षा जरूरतों और मांगों से थानाध्यक्ष को अवगत कराया. पदाधिकारियों के साथ लोगों ने कहा है कि हमेशा की तरह आने वाले पर्व त्योहार भी नवगछिया में शांतिपूर्वक संपन्न कराया जायेगा. इस अवसर पर नवगछिया थाना क्षेत्र के […]