Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में दो कोरोना संक्रमित लोगों की हुई पहचान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया में कोरोना ने दस्तक दे दी है. लगातार दूसरे दिन भी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किये गए कोरोना जांच में दो कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. संक्रमित लोगों में एक रसलपुर गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति है तो एक अनुमंडल अस्पताल नवगछिया की महिला कर्मी है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि दोनों रोगियों में मामूली सर्दी खांसी और बुखार का लक्षण है. दोनों की स्थिति ठीक है. अस्पताल से दोनों को कोरोना किट दिया गया है और होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी गयी है. दोनों रोगियों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट रविवार को कराया जाएगा. जबकि शुक्रवार को नवगछिया नया टोला से […]

नवगछिया मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। पहली बार यह योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमन्त्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था की योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में […]

नवगछिया में भारत बंद के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – पूर्व घोषित भारत बंद के मद्देनजर नवगछिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण कर रहे थे. फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए टोलप्लाजा, जीरोमाइल, तेतरी, पकरा आदि गांवों में पहुंच कर युवाओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का संदेश दिया. नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण ने कहा कि युवा शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर अपनी बात रखें, और किसी भी सूरत में कानून को हाथ में न लें. DESK 04

नवगछिया में रष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया के समीप रविवार की रात एक अज्ञात वाहन के चपेट में जाने से बाइक पर सवार राजमिस्त्री खरीक थाना क्षेत्र पिपरपांती निवासी राजमिस्त्री संजीव कुमार की मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की गयी और घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा साकेत कुमार ने कहा कि संजीव राजमिस्त्री का काम करते थे. आज काम समाप्त होने के बाद वे नवगछिया बाजार आये थे और बाजार से पुनः घर लौट रहे थे. इसी क्रम […]

नवगछिया में नदी का धारा को बदलने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा फिर से कवायद शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर बिनदटोली एवं खैरपुर राघोपुर के बीच नदी का धारा को बदलने के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा फिर से कवायद शुरू किया गया है। नदी की धारा जिस तरह से तटबंध की ओर है इस धारा को सिल्टेशन की ओर करने के लिए विभाग के मंत्री संजय झा के निर्देश पर आई डब्ल्यू ए आइ की टीम एवं जल संसाधन विभाग की सात सदस्य टीम ने जहाज से निरीक्षण किया और नदी की डेफथ को देखा। इस निरीक्षण का नेतृत्व कर रहे थे जल संसाधन विभाग के तकनीकी परामर्शी सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख अंजनी कुमार सिंह ने . इनके साथ जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार कटिहार के मुख्य अभियंता अनिल कुमार मुख्य अभियंता […]

नवगछिया में बनेगा सर्किट हाउस और अनुमंडल कार्यालय भवन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय परिसर में ही नया अनुमंडल कार्यालय भवन और सर्किट हाउस के निर्माण प्रक्रिया का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल कार्यालय में ही एसडीपीओ और एसडीओ कार्यालय रहेगा. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की दिशा में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया गया है. जबकि पदाधिकारियों के नए आवासीय भवन का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने कहा कि नवगछिया में सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाना है. जिसके लिये जमीन को चिन्हित कर लिया गया है. उनके साथ भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी भी साथ हैं. डीएम ने कहा कि उम्मीद है कि अगले वर्ष तक भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा. इस अवसर पर भगलपुर की डीडीसी प्रतिभा […]