Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एक्सपर्ट की टीम ने जगह को किया चिन्हित ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

बरुण ने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही नवगछिया अनुमंडल में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई काम करना शुरू कर देगा जिससे यहां आने वाले रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी. दूसरी तरफ एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की स्थिति का जायजा नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने अस्पताल उपाधीक्षक की मौजूदगी में लिया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए मंगलवार को संबंधित विभाग के एक्सपर्ट द्वारा जगह को चिन्हित किया गया. जानकारी देते हुए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने कहा कि उत्पादन इकाई के लिए 25 बाय 20 फीट के एक भूखंड को चिन्हित किया गया है जो कि अनुमंडल अस्पताल परिसर में ही है और यह मुख्य अस्पताल के पास ही […]

नवगछिया में स्वास्थ्य टीम ने 182 लोगो की जांच, चार पोजेटिव ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के कोविड जांच में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच की रही है।सोमवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की तीन स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वार कुल 182 लोगों की कोविड 19 जांच की गई।जिसमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कंचनपुर में 51 लोगो का जांच किया गया जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पजेटिव आई। श्रीपुर में 87 लोगों का जांच किया गया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।अनुमंडल अस्पताल 44 लोगो की जांच की गई जिसमें दो व्यक्ति पोजेटिव पाए गए। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि चार टीम के द्वारा 365 लोगो का जांच किया गया जिसमें 11 लोग संक्रमित पाए […]

नवगछिया में सोमवार को 4 लोग मिलें कोरोना संक्रमित ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाDESK 040

नवगछिया में सोमवार को 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। अनुमंडल अस्पताल में 271 लोगों की जांच हुई जिसमें एंटीजन किट से 271 एवं आरटीपीसीर से 14 की लोगों की जांच की गई हैं जिसमें 04 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। DESK 04

नवगछिया में स्वास्थ्य टीम ने 505 लोगो की जांच, 13 पॉजिटिव ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाDESK 040

बगड़ी टोला में हुए 167 लोगो की जांच में पांच लोग पोजेटिव प्रताप नगर एवं बगड़ी टोला में पाए गए कुल सात पोजेटिव मरीज नवगछिया : नवगछिया में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के कोविड जांच में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कोविड जांच के बाद लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की चार स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वार कुल 505 लोगों की कोविड 19 जांच की गई।जिसमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की दो टीम प्रतापनगर कदवा एवं बगड़ी टोला में 317 के लोगो का जांच किया गया। बगड़ी टोला में 167 लोगो का जांच किया […]

नवगछिया में दो लाख दहेज के लिए विवाहित महिला की हत्या कर फेंका शव ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : दो लाख रुपये दहेज के लिए विवाहित महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। महिला की हत्या जहरीला पदार्थ खिला कर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से नीचे फेंक कर की गई है। शनिवार की सुबह नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल से आगे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के बगल में एक विवाहित महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे महिला का शव होने की सूचना मिलने पर नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस वालों के साथ स्थल पर पहुंचे।इस दौरान पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित […]

नवगछिया में स्वास्थ्य टीम ने 479 लोगो की जांच, 27 पोजेटिव ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

बगड़ी टोला में हुए 179 लोगो की जांच में 15 लोग पोजेटिव कंचनपुर, प्रताप नगर एवं बगड़ी टोला में पाए गए कुल 21 पोजेटिव मरीज नवगछिया में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के कोविड जांच में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कोविड जांच के बाद लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की चार स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वार कुल 479 लोगों की कोविड 19 जांच की गई।जिसमें 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीम कंचनपुर, प्रतापनगर कदवा एवं बगड़ी टोला में 417 के लोगो का जांच किया गया। बगड़ी टोला में 179 लोगो का जांच किया […]