Tag Archives: naugachia me

Noimg

नवगछिया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

सास-बहू प्रतियोगिता में नीलम चौधरी व डॉ० सौम्या चौधरी ने जीता विजेता का खिताब नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति शाखा द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में धूमधाम से सुरंगों सावन हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि प्रांतीय नारी चेतना संयोजक अर्चना मावंडिया, सिद्धी शाखा भागलपुर की अध्यक्ष सोनम खटोर, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक सपना शर्मा, अध्यक्ष रश्मि सर्राफ, निखिल चिरानिया, गोविंद केडिया और पारस खेमका द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। महोत्सव में मारवाड़ी महिलाओं द्वारा सास-बहू के डांस, रेम्पवॉक और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा, 1 मिनट गेम, लकी ड्रा, लड्डू गोपाल की ड्रेस का स्टाल, ज्वेलरी स्टॉल, और चाट-पकौड़े के स्टॉल भी लगाए […]

Noimg

नवगछिया में उदयपुर सिटी, गुजरात, मुंबई सेंट्रल, उज्जैन, अजमेर, प्रयागराज, आगरा कैंट जाने वाली गाड़ी का ठहराव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: रेल मंत्रालय ने नवगछिया में स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और उनकी अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है, जिससे उदयपुर सिटी, मुंबई सेंट्रल, गुजरात, और अन्य शहरों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। कटिहार-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09623) फिलहाल 23 अप्रैल से 25 जून तक चलाई जा रही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 24 सितंबर तक विस्तारित कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से शाम 16:05 बजे खुलेगी और गुरुवार को शाम 15:00 बजे कटिहार से (ट्रेन संख्या 09624) खुलेगी। यह ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, आगरा कैंट, प्रयागराज, डी डी यू, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, […]

Noimg

नवगछिया में 21 जुलाई से आयोजित होगा महारूद्र यज्ञ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नगर परिषद स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में द्वादश महारूद्र यज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कृष्ण चिरानियां ने की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर कलश शोभा यात्रा दोपहर में निकाली जाएगी, और 22 जुलाई से अभिषेकात्मक महारूद्र यज्ञ दो पालियों में सुबह और शाम को विधिवत संपन्न किया जाएगा। इस यज्ञ में सुबह में श्री शिव महापुराण की कथा का वाचन महंत सिया वल्लभ शरण जी महाराज और शाम में कूर्म पुराण कथा का वाचन विद्या वाचस्पति डॉ० श्रवण जी शास्त्री द्वारा होगा। यज्ञ में अनेकानेक विद्वानों और काशी बनारस के प्रतिष्ठित यज्ञाचार्यों द्वारा प्रत्येक दिन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित […]

Noimg

नवगछिया में अंधविश्वास का तांडव: मृत बच्ची को जिंदा करने का तांत्रिक का दावा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एक अंधविश्वास भरा मामला सामने आया है जहां एक 10 महीने की बच्ची की मृत्यु के बाद उसे जिंदा करने का दावा किया गया। इस मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब बच्ची हंसिका कुमारी को नवगछिया के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बिहार के भागलपुर जिले में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु घोषित कर दी। मामले में एक दिन पूर्व एक बच्ची की मृत्यु बीमारी के वजह से हो गई थी। जिसे परिवार वालों ने मिट्टी में दफन कर दिया था। लेकिन झाड़-फूंक करने वाली ओझा के चक्कर में आकर परिवार वालों ने मृत बच्ची […]

Noimg

नवगछिया में अंधविश्वास का तांडव: मृत बच्ची को जिंदा करने का तांत्रिक का दावा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एक अंधविश्वास भरा मामला सामने आया है जहां एक 10 महीने की बच्ची की मृत्यु के बाद उसे जिंदा करने का दावा किया गया। इस मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब बच्ची हंसिका कुमारी को नवगछिया के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बिहार के भागलपुर जिले में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु घोषित कर दी। परिवार वालों ने बच्ची को नवगछिया लाकर मिट्टी में दफन कर दिया, लेकिन इसके बाद एक महिला, सोनी देवी ने अस्पताल में तांत्रिक की भूमिका निभाते हुए दावा किया कि बच्ची अभी जिंदा है और उसे फिर से जिंदा करने […]

Noimg

नवगछिया में बकरीद त्योहार के शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस तैनात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: बकरीद त्योहार की शांति सुरक्षा के लिए नवगछिया में पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी को कई स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। नवगछिया थाना में 15 स्थानों पर पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। परवत्ता थाना में तीन स्थानों पर तथा कड़वा ओपी में दो स्थानों पर पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर दंडाधिकारी की तैनाती की गई है जबकि खरीक थाना क्षेत्र में 10 स्थानों पर पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी को कार्यरत किया गया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा रंगरा थाना क्षेत्र में छह स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में भी तीन […]

Noimg

नवगछिया में आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर लूट ही लूट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के विभिन्न क्षेत्रों में आधार कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर लूट की घटनाओं की रिपोर्टें सामने आ रही हैं। लोग अपडेट करने के लिए आधार कार्ड सेंटरों में चक्कर लगा रहे हैं, जहां दुकानदारों द्वारा आधार कार्ड में बदलाव के नाम पर भारी चार्ज मांगे जा रहे हैं। बच्चों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के कारण भी लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने में कठिनाई हो रही है।नवगछिया में आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर लूट मची है. लोग अपडेट करने के लिए आधार कार्ड सेंटर पर चक्कर लगा रहे हैं . ज्ञातव्य हो कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार ई केवाईसी करने के लिए आधार कार्ड मांग रहे है. किंतु बहुत से बच्चों का फिंगरप्रिंट मैच नहीं […]

नवगछिया में पांच लीटर देशी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – विगत 9 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना गश्ती टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान थाना क्षेत्र के साधोपुर स्थित मनोज सिंह के घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मौके पर ही शराब कारोबारी मनोज सिंह, पिता गुलो सिंह, को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 36/24 के तहत मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। DESK 04 B

नवगछिया में अवैध खनन करते हुए जेसीबी जब्त, खननकर्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – विगत 9 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी नारायणपुर और भवानीपुर थाना की पुलिस ने नारायणपुर बलाहा गंगा नदी क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी को जब्त किया गया। मौके से भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी अमित कुमार, पिता संजय यादव, को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 84/24 के तहत बिहार लघु खनिज अवैध खनन, परिवहन और भंडारण नियमावली के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। DESK 04 B

Noimg

नवगछिया में ट्रांसपोर्टरों का दुस्साहस: रेलवे के लोहे के फ्रेम में जबरदस्ती घुसाए जा रहे ट्रक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया स्टेशन के मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया के समीप स्थित गुमटी संख्या 11 पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा रेलवे द्वारा निर्धारित लोहे के फ्रेम में जबरदस्ती ट्रकों को घुसाकर पार करने का दुस्साहस किया जा रहा है। यह खतरनाक गतिविधि प्रतिदिन गुमटी संख्या 11, मदन अहिल्या के समीप रात्रि में देखी जा सकती है, जहां ट्रांसपोर्टर ओवरलोड ट्रकों को लोहे के खंभों से पार कराते हैं । बताते चलें कि रेलवे ने लंबे लोहे के फ्रेम पोल को इसलिए लगाया है ताकि ट्रक का संपर्क ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से न हो। लेकिन, ट्रांसपोर्टरों द्वारा ओवरलोड ट्रकों को जबरदस्ती पार कराने की कोशिश में इनका संपर्क रेलवे के बिजली तारों से […]