April 7, 2026
NAUGACHIA: कबीर आश्रम में वार्षिक सतगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन ||GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत तिनटंगा करारी कबीर आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक सतगुरु कबीर सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दूर-दूर से आए संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।समारोह में संत कृपाशरण साहेब, निर्मल साहेब, श्याम साहेब, सुधीर साहेब एवं राम साहेब ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिए। संतों ने कबीर साहेब की वाणी का महत्व बताते हुए सत्य, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।संतों ने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया […]