June 20, 2026
Naugachia: अवैध लॉटरी टिकट बिक्री मामले में दो गिरफ्तार, 2466 टिकट बरामद- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2466 लॉटरी टिकट, नकदी समेत कई अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस को 18 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया बाजार स्थित महाराजजी चौक के समीप एक दुकान में अवैध रूप से लॉटरी टिकटों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से कुल 2466 लॉटरी टिकट, 1278 रुपये नकद, सात रजिस्टर, एक मोबाइल फोन, एक आईपैड तथा अन्य संबंधित सामग्री बरामद की। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार […]