December 17, 2021
नवगछिया एसपी ने आदर्श थाने का किया निरीक्षण ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को नवगछिया थाने का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवगछिया थाना क्षेत्र में हुए जघन्य वारदातों के मामले की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, वारंटियों और फरारियों गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, और सघन गश्त करने का निर्देश दिया। शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए नवगछिया के एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से लेकर चौकीदार तक को संजीदगी से कार्य करने को कहा। इस मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया के थाना अध्यक्ष भारत भूषण समिति अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी देखी गयी। DESK 04