Tag Archives: Naugachia thana ke

नवगछिया : मनियामोर से पुलिस ने अपहृत युवती को किया बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना के मनियामोर से पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद किया। युवती मनियामोर चुन्नु शाह की पुत्री मजहबी खातुन हैं। युवती मां के साथ नवगछिया बाजार आ रही थी इसी दौरान उसका अपहरण हो गया था। युवती के मां शबाना खातुन के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें मुख्य आरोपित गांव के ही प्रहलाद दास सहित आधा दर्जन को बनाया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान युवती के स्टेशन रोड के गोलबंर के पास से बरामद किया गया। युवती का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया। लड़की का बयान नवगछिया न्यायालय में करवाया जायेगा। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। DESK 04

8 माह अपनें पुत्र की तलाश में भटक रहे हैं मा बाप, नहीं चल रहा कोई पता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना के तेतरी निवासी अशोक रजक के पुत्र गोलु कुमार आठ माह से लापता हैं। पुत्र की बरामदगी के लिए पिता व मां रेखा देवी नवगछिया थाना, एसपी, एसडीपीओ के कार्यलय का चक्कर लगाते लगाते थक चुकी हैं। अशोक रजक ने बताया कि 30 सितंवर वर्ष 2021 से गोलू लापता हैं।हम लोगों को लगा था कि गोलू किसी सगे संबंधी के घर चला गया हैं। सभी रिश्तेदार के घर अपने पुत्र को खोज चुका हूं किंतु अभी तक नहीं मिला हैं। इस संबंध में नवगछिया थाना में भी गुमसुदगी का रिर्पोट दर्ज करवाया किंतु कहीं नहीं मिला हैं। थाना के चक्कर लगाते लगाते थक गया हूं। अब सोशल मिडिया फेसबुक व व्हाटसअप पर गुमसुदा पुत्र की तस्वीर डाल कर […]

नवगछिया थाना के नयाटोला में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच महिलाएं जख्मी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना के नयाटोला में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच महिलाएं जख्मी हो गई। घायल महिलाएं निरंजन मंडल की पत्नी बबीता देवी, मिथलेश मंडल की पत्नी राखी देवी, सोनेलाल मंडल की पत्नी पुतुल देवी, स्वर्गीय त्रिवेणी मंडल की पत्नी मनोरमा देवी, मिथलेश मंडल की पत्नी अर्चना देवी व मिथलेश कुमार हैं।. सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बबीता देवी, राखी देवी, पुतुल देवी, मनोरमा देवी को भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। पुराने विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट किया गया। DESK 04