Tag Archives: naugachia

नवगछिया में बोले उद्योग मंत्री : युवाओं व किसानों को बेहतरी के लिए लगाए जाएंगे उद्योग

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का शनिवार को नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित स्नेह मिलन अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। यह समारोह एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। मंत्री ने कहा कि नवगछिया के लोगों से विशेष लगाव है। नवगछिया में युवाओं को रोजगार से जोड़ने व किसानों को बेहतरी के लिए उद्योग लगाया जायेगा। मक्का आधारित इथेनॉल फैक्ट्री नवगछिया में लगाया जाना प्रस्तावित है। जिसे फस्ट चरण की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों पर कहा कि नवगछिया खादी भंडार और बाजार समिति के विकास के लिए पहल की जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने किया तथा संचालन भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा […]

बाढ के पानी में अब तक 50 सेमी की कमी होने के बाद भी अभी राहत नहीं || GS NEWS

कटावकिसानगंगानवगछियाBarun Kumar Babul0

पिछले दो -तीन दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की कमी होने से सैदपुर सहित दर्जनों गाँवों के लोगों को बाढ से थोडी राहत मिली है। लेकिन यह बाढ़ का पानी नऐ इलाकों में घुसने के कारण वहां पर बाढ की स्थिति भयावह हो गया है । नवगछिया सडक से पानी नीचे चला गया है‌। धरारा पंचगछिया डुमरिया चपरघट में बाढ की स्थिति काफी गंभीर है बाढ़ के कारण लतरा, आदर्श ग्राम धरहरा, कालूचक, डुमरिया, आजमाबाद, पकरा बासा स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालाँकि प्रशासन द्वारा बाढ पीडितों को सुबह -शाम पका -पकाया भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। परन्तु पशुपालकों के समक्ष पशुचारा की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। रंगरा सुकटिया बाजार सड़क के बाद […]

नवगछिया के सोहड़ा में पड़ोसी के विरुद्ध कराया मामला दर्ज ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

रंगरा थाना क्षेत्रअंतर्गत सहोड़ा गाँव में पडोसी से हुए विवाद में युवक ने अपने पडोसी के विरुद्ध रंगरा थाना में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहोड़ा गाँव के हिरा लाल यादव ने इसी गाँव के प्रेमी यादव, मिथुन यादव सहित कुल छः लोगों के विरुद्ध मारपीट करने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है अपने दिए आवेदन में हिरा लाल यादव ने कहा है कि वे रविवार की सुबह अपने दरबाजे पर बैठा था तभी पडोसी प्रेमी यादव के साथ उनके घर से सभी कुल छः लोग लाठी डंडा और हरवे हथियार से लैस होकर आ धमके और किसी पुरानी बातों का खुन्नस निकालकर पहले गाली गलौज करने […]

नवगछिया स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम राजधानी एक्सप्रेस से पटना से कटिहार जा रहें थे। इसी दौरान नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नवगछिया आकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। नवनिर्मित सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिला बनाने की मांग पर कहा कि जिला और प्रखंड बनाने के लिए बनी कमिटी में वह शामिल हैं। जब भी बिहार में जिला का गठन होगा नवगछिया को जिला बनाने की दिशा में पहल किया जाएगा। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, युवा नेता कुणाल गुप्ता, गौरव झा, सलिल […]

बीते दिनों नवगछिया बाजार में हुई हवाई फायरिंग मामले में नवगछिया एसपी बोले असमाजिक तत्वों की हो रही पहचान ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया बाजार में शुक्रवार शाम असामाजिक तत्वों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था , जिसके बाद मौके पर पहुंची नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने पूरे दलबल के साथ मामले की जानकारी ली थी। शनिवार को अज्ञात असामाजिक तत्वों के ऊपर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बात करते हुए बताया की अज्ञात युवक द्वारा हवाई फायरिंग की बात सामने आई है। बाजार के व्यवसायी वर्ग के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। नवगछिया पुलिस जगह – जगह लगे सीसीटीवी की जांच चल रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही के लिए नवगछिया पुलिस काम कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जायेगा वही उन्होंने नवगछिया […]

गोसाईं गाँव :  युवा राकेश झा को मातृ शोक // GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव के वार्ड 16 के निवासी समाजसेवी युवा राकेश झा (संचालक शिवम मेडिकल हॉल)  को बीती रात मातृ शोक हो गया । युवा क्लव गोसाईं गाँव के सदस्य युवा राकेश झा की माता रंजू देवी का  कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी जिनका शनिवार- रविवार के रात्रि निधन हो गया ।  रंजू देवी अपनें पीछें पति किशोर झा,  दो पुत्र सहित  पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं । वहीं गोसाईं गाँव पंचायत के मुखिया सह मुखिया संध अध्यक्ष धनंजन कुमार उर्फ़ दमदम यादव, पंचायत समिति उम्मीदवार रंजीता झा , संकटमोचन झा, अमरनाथ झा, भवानंद झा, सोमनाथ राहुल, राकेश कुमार, चंदन कुमार झा सहित कई ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि […]

नवगछिया बाजार में गोली बारी मामले की प्राथमिकी दर्ज, अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी // GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया शहर में शुक्रवार शाम को हुई गोलीबारी मामले की प्राथमिकी शनिवार को पुलिस स्तर से नवगछिया थाने में देर शाम चौकीदार मोती पासवान के लिखित बयान पर दर्ज कर ली गयी है. इससे पूर्व शनिवार को ही नवगछिया पुलिस ने नवगछिया नगर पंचायत में लगाये गए सीसीटीभी फुटेज की सघन जांच की है. जिसमें पता चला है दुर्गा मंदिर चौक के पास अतिव्यस्ततम जगह पर दो पक्ष के लड़के जूटे थे. दोनों के बीच विवाद हुआ और एक पक्ष से मौके पर ही फायरिंग कर दी गयी. इसके बाद अपराधी हथियार की नुमाइश करते हुए भाग निकले. नवगछिया के थानाध्यक्ष भरत भूषण के हवाले से जानकारी दी गयी है कि मामले में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी […]