Tag Archives: naugachia

नवगछिया इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी चेतावनी स्तर से 93 सेंटीमीटर नीचे बह रही है || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया इस्माइलपुर -बिंद टोली में शुक्रवार की शाम को चेतावनी स्तर से 93 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शुक्रवार की सुबह गंगा नदी का जलस्तर इस्माइलपुर -बिंद टोली के स्पर संख्या सात पर 30.05 मीटर था. जबकि संध्या छह बजे 30.03 मीटर है. मिली जानकारी के अनुसार 12 घंटे में दो सेंटीमीटर की कमी गंगा के जलस्तर में दर्ज किया है. हालाँकि स्पर संख्या तीन के डाउन स्ट्रीम से लेकर स्पर संख्या छह एन तक का पानी का दवाब काफी बना हुआ है।स्पर संख्या पाँच एन वन से लेकर छह एन तक मुख्य तटबंध के करीब गंगा नदी पिछले कई वर्षों से बह रही है।जिस कारण सैदपुर सहित आसपास के गाँव के लोगों की धडकनें तेज हो गई हैं। DESK […]

नवगछिया के भवनपुरा का छात्र बना सब इंस्पेक्टर ||GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – ख़रीक प्रखंड के भवनपुरा निवासी स्वर्ग० गनौरी मंडल पूर्व मुखिया के पुत्र अंकुश कुमार ने दोरोगा की परीक्षा पास की हैं . इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मैट्रिक की परीक्षा हाईस्कूल नवगछिया से परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया. इंटर की भी परीक्षा नवगछिया हाई स्कूल से विज्ञान संकाय में प्रथम श्रेणी में पास किया. स्नातक की परीक्षा भौतिकी से मगध विश्वविद्यालय टीपीएस कॉलेज से पास किया हैं । पटना में रहकर ही दरोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे । मम्मी मीना देवी पुत्र की सफलता से काफी खुश हैं. भाई प्रशांत कुमार भी पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा हैं । अंकुश कुमार बताते हैं कि उन्होंने भरपूर […]

नवगछिया स्टेशन में मुबंई से उतरने वाले चार यात्री मिलें कोरोना संक्रमित ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया स्टेशन पर मुम्बई से उतरने वाले चार यात्री कोरोना संक्रमित पाये गये जहां इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ० बरूण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया स्टेशन पर मुबंई से आने वाले 24 लोगों . को एंटीजन जांच किया जिसमें 04 व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले। सैंपलिग एक्सप्रेस के चार वाहन के 143 लोगों की जांच एंटीजन से किया गया जिसमें सभी लोगों का रिपोर्ट निगेटिव निकला। अनुमंडल अस्पताल में 50 लोगों की जांच किया जिसमें सबों का रिपोर्ट निगेटिव निकला। वहीं 37 लोगों का आरटीपीसीआर जांच किया गया। सभी कोरोना संक्रमित को दवाई देकर होम आइसोलेट के लिए एम्बुलेंस से घर पहुंचाया गया। DESK 04

बोले जदयू जिला प्रवक्ता रवि कुमार : अश्लील गानों पर लगना चाहिए प्रतिबंध // GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता की हदें पार हो रही है। दर्जनों ऐसे गाने हैं जिन्हें परिवार और समाज के बीच सुनने में सभ्य लोगों को शर्म आती है। कई अश्लील गानों में लड़कियों के नाम का प्रयोग किया गया है। जब ऐसे गाने बजते हैं तो उस नाम की बहन-बेटियां समाज में असहज महसूस करती है। समाज में फैल रही अश्लीलता को दूर करने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। और ऐसे अश्लील तत्वों का समाजिक बहिष्कार हमें करना चाहिए. जिला प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि […]

नवगछिया स्टेशन पर गुरुवार को नहीं हुआ कोरोना जांच ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी लोकमान्य तिलक गोवाहटी साप्ताहिक डाउन एक्सप्रेस और राजधानी अप एक्सप्रेस के यात्रियों का नहीं किया गया कोरोना जांच नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर गुरुवार को दोपहर बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल कर्मी के अनुपस्थित रहने के कारण यात्रियों का कोरोना जांच नहीं हो सका. दोपहर बाद नवगछिया स्टेशन पर पहुंची लोकमान्य तिलक गोवाहटी साप्ताहिक डाउन एक्सप्रेस और राजधानी अप एक्सप्रेस के यात्रियों का कोरोना जांच नहीं किया गया. मालूम हो कि पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार रोजाना नवगछिया स्टेशन पर कोरोना जांच करने का निर्देश दिया गया था. मामले में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ वरुण कुमार ने कहा कि मामले में कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा. DESK 04

नवगछिया के गोसाईं गाँव में 9 वर्षीय बालक की गला घोंट कर हत्या, शव को बासा के टाट पर लटकाया || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 040

पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव में गुरुवार को 9 वर्षीय अंकुश कुमार पिता सुनील यादव की हत्या बेखौफ अपराधियों ने गला दबाकर शव उसके बासा में टाट पर लटका दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश की बहन लक्ष्मी कुमारी किसी काम से अपने बासा पर गई तो उसने भाई के शव को टाट पर झूलते देख कर जोर-जोर से रोने लगी। लक्ष्मी के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण नीरज शर्मा उसके बासा के निकट पहुँचा। ग्रामीण नीरज ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व उसके परिजनों को दिया। सरपंच सियाशरण यादव ने ततकाल इसकी जानकारी गोपालपुर थानाध्यक्ष खाने को दिया . घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और […]

नवगछिया के रंगरा में कूड़े के ढेर में फेका मिला लाखों की दवाइयां, पशुपालन विभाग का कारनामा //GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकसरकारी योजनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा का प्राथमिक चिकित्सालय इन दिनों चर्चा में है मामला भारी मात्रा में दवाई और इंजेक्शन कूड़ेदान में फेंके जाने का सामने आया है बता दें कि रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में मवेशियों के इलाज के लिए सरकार ने सुसज्जित तरीके से करोड़ों रुपए की लागत से भवन बनाकर प्राथमिक पशु चिकित्सालय खोल तो दिया मगर उस में बैठने वाले डॉक्टर जानवरों से भी बदतर निकले । जानवरों के समुचित इलाज के लिए विभाग द्वारा अस्पताल में दवाइयां और कई प्रकार की सुविधा जनक सामान दिया है। मगर यह दवा जानवरों तक नहीं पहुंच पा रही है इसका सीधा उदाहरण पशु चिकित्सालय में देखा जा सकता है।चिकित्सालय के बाहर एक खंडहर में लाखों रुपए की दवाई और […]

नवगछिया : आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सैदपुर में हुई मारपीट चली गोली कई घायल // GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गाँव में बगीचे में आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट के साथ गोलीबारी के मामले में दोनों पक्षों के आधे दर्जन लोग घायल हो गये। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक पक्ष के अमित कुमार पिता पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल भेज दिया गय। दोनों पक्ष के घायल पवन सिंह,अमित राज व शंकर सिंह सहित दुसरे पक्ष के घायल नीरज कुमार का इलाज सीएचसी गोपालपुर में किया गया। वहीं घटना की सूचना पर रंगरा इस्माइलपुर एवं नवगछिया एसडीपीओ सर्किल इंस्पेक्टर सभी लोग गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां पर घटना की जानकारी […]

नवगछिया : महिला ने दिया भटके बच्चे को सहारा तो फेसबुक ने मां बाप से मिलाया // GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा के भवानीपुर निवासी सूरज यादव का ढाई वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष कुमार उर्फ चुहिया कुमार के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने के 24 घंटे बाद इस्माइलपुर से बरामद किया गया है. एक महिला ने बच्चे को सुरक्षित रखा था. करीब 24 घंटे तक परिजन के साथ साथ पुकिसकर्मी भी परेशान रहे. मालूम हो कि बच्चे के पिता ने रंगरा थाने में लिखित सूचना बुधवार को दी थी. सूरज यादव का कहना है कि 8 जून को 11:00 बजे दिन में उसका पुत्र गायब हो गया. खोजबीन पर पता चला कि बच्चा भटक कर साधोपुर चला गया है. सूरज यादव ने कहा है कि खोजबीन करने के बाद गांव के ही एक ऑटो चालक उत्तम पंडित ने बताया […]