January 26, 2026
एनएच-31 पर सड़क हादसा, सुप्रसिद्ध कीबोर्ड प्लेयर के पुत्र की हाइवा की चपेट में आने से मौत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के मखाताकिया निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार की एनएच-31 पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राहुल कुमार, श्रवण सोनी का पुत्र था, जो एक सुप्रसिद्ध कीबोर्ड प्लेयर के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं। राहुल पिछले चार पांच वर्षों से मुरली गांव में ज्वेलरी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। परिजनों ने बताया कि राहुल की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी चार माह की एक पुत्री है। सोमवार को वह रोज की तरह दुकान बंद कर लगभग शाम चार बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। […]