January 23, 2026
नवगछिया में जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव संपन्न, निकाली भव्य शोभा यात्रा || GS NEWS
नगर परिषदChanchal Jhaनवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और दिव्य मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार की सुबह घाट ठाकुरबाड़ी से मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और झांकियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए भक्तों ने महादेव के दर्शन किए। जगतपति नाथ महादेव मंदिर के पुजारी रंजीत बाबा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी तिथि को इस प्रकार तिलकोत्सव और शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 51 भक्तों ने तिलकोत्सव की थाली में फल, मिठाई और पूजन सामग्री लेकर यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान नगर वासियों ने विभिन्न स्थानों पर फूलों की बारिश की। नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि […]