March 7, 2026
नवगछिया के जगतपुर में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए तार ने ली जान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में एक हृदयविदारक हादसा हुआ। करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद जब करण घर लौट रहे थे, तो रास्ते में उनका पैर फिसल गया। संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास में पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया, जिसमें उन्हें पता नहीं था कि बिजली का करंट दौड़ रहा है। करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान […]