April 7, 2026
BHAGALPUR : भागलपुर में डीडीसी ने नवनिर्मित शिक्षा भवन का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर । भागलपुर में भा. प्र. से. उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने नवनिर्मित शिक्षा भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यप्रणाली, शाखाओं की व्यवस्था और समग्र प्रशासनिक कार्यों का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान स्थापना, मा. शि. एवं साक्षरता, योजना एवं लेखा, मध्याह्न भोजन योजना, प्रा. शि., सर्व शिक्षा अभियान और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की सामान्य शाखाओं का अवलोकन किया गया। इसके अलावा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। डीडीसी ने शाखाओं में कार्य निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मॉडल विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय और डिग्री कॉलेज/खेलकूद से संबंधित सामग्रियों के क्रय का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इसके अलावा ई-शिक्षाकोष के माध्यम से […]