January 20, 2026
नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अश्विनी कुमार चौबे ने दी बधाई || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कर्मठ, युवा एवं ऊर्जावान नेता नितिन नवीन की नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री चौबे ने कहा कि अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन नवभारत के निर्माण में युवा शक्ति को निर्णायक भूमिका देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने बिहार के एक सपूत को यह गौरवशाली संगठनात्मक दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट […]