April 7, 2026
PURNIA : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशिका एवं प्रखर समाजसेवी नूतन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने प्रस्तुत किए स्वास्थ्य जागरूकता मॉडल कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से […]