April 2, 2026
PURNIA: हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन || GS NEWS
PurniaChanchal Jhaपूर्णिया। अंजनी पुत्र संकटमोचन महाबली हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हनुमान […]