July 2, 2025
पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से महिला घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ इलाज नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर नया टोला निवासी पार्वती देवी, पति तेतर पंडित, रविवार को पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें दिनभर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। देर संध्या उन्हें घर भेज दिया गया । DESK2025