Tag Archives: parivaro me macha kohram

Noimg

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदी नगर जाने वाली सड़क पर डुमरिया पुलिया के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र मंडल (30 वर्ष), पिता सुरेंद्र मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र मंडल ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान डुमरिया पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही जितेंद्र मंडल उसके नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे […]

Noimg

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर चौक के समीप एनएच-31 पर रविवार दोपहर करीब एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी वार्ड संख्या-6 निवासी 23 वर्षीय मनीष राय उर्फ बुल्ली (पिता – शंकरी राय) तथा तेलघी लंकाटोला वार्ड संख्या-2 निवासी 24 वर्षीय विनीत कुमार (पिता – पंकज कुमार सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों […]