Tag Archives: paryavaran paudharopan

Naugachiya: विश्व पर्यावरण दिवस पर जी. बी. कॉलेज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोसाईंगांव बिंदेश्वरी महाविद्यालय (जी. बी. कॉलेज), नवगछिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।   इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आंवला, जामुन एवं अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट […]