January 10, 2026
भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, पति-पत्नी के बीच घंटों चला विवाद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब वैवाहिक विवाद को लेकर पति और पत्नी के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही। यह मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पत्नी ने अपने पति के खिलाफ डाउरी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं पति अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि कोई […]