Tag Archives: phadresan Cup ball badminton me Bihar Ne Rajasthan ko haraya

Noimg

फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन में बिहार ने राजस्थान को हराया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) – फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के पूल “बी” के लीग मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को 35-20, 35-16 से मात दी। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस मैच में बिहार की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कप्तान प्रिया सिंह, युक्ता रानी, साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी और कोमल कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य है कि फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश की सर्वश्रेष्ठ 8 महिला टीमों को खेलने का अवसर मिलता है। इस वर्ष भी बिहार की महिला टीम क्वालीफाई कर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेल रही है। Chanchal Jha