December 12, 2025
जमीन विवाद में हमला : मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव समेत चार गंभीर, 150 लोगों ने घेरकर की मारपीट; दो गनरों की राइफलें भी छीनी || GS NEWS
जमीन विवादChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी स्थित बनकट्टा के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में बनिया बैसी पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुद्रीका यादव, जगरूप सिंह और धनंजय यादव शामिल हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, मुखिया पति कुमोदी यादव ने नगरह निवासी शहजानंद सिंह से चार बीघा जमीन पाँच लाख रुपये प्रति बीघा की दर से रजिस्ट्री कराई थी। जबकि इसी जमीन सहित कुल करीब 20 बीघे पर जहांगीरपुर बैसी नवटोलिया के जगदेव राय लंबे समय से बटेदार के रूप में खेती […]