June 6, 2026
Naugachia – नौगछिया पुलिस की बढ़ी करवाई – GS NEWS
NaugachiaDESK 114नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को नवटोलिया निवासी किसान राजू चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि नवटोलिया गंगा दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के मूंग एवं मकई की फसलों वाले खेतों में छोड़ दिया गया था, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा था। किसानों द्वारा अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मवेशियों […]