June 5, 2026
Naugachia: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात वृद्ध की मौत – GS NEWS
NaugachiaDESK 114इलाज के दौरान तोड़ा दम, पहचान नहीं होने से रेलवे पुलिस परेशान नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक वृद्ध व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों […]