July 13, 2025
रामलीला महोत्सव में मंचित हुआ कुंभकर्ण, मेघनाद और अहीरावण वध का प्रसंग, संवादों और युद्ध दृश्य ने बांधा समां ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरDESK2025नवगछिया। नवगछिया नगर के घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के आठवें दिन शनिवार की रात भव्य आयोजन के बीच कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और अहीरावण वध जैसे मार्मिक व युद्ध से भरे प्रसंगों का मंचन किया गया। जय मां भवानी श्री रामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से दर्शकों को रामायण काल की घटनाओं से साक्षात करा दिया। इस रामलीला महोत्सव का आयोजन दिनांक 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक हर रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रोज़ाना दर्शक के रूप में शामिल हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता […]