Tag Archives: sabour mein

Noimg

भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सबौर में संपूर्णता अभियान का किया गया शुभारंभ || GS NEWS

उद्घाटनबिहारभागलपुरसबौरAMBA0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सबौर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रसव जांच, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जांच, जीविका समूह के बीच रिवाल्विंग फंड का वितरण, गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार वितरण और कृषि विभाग द्वारा मिट्टी की जांच एवं मृदा कार्ड निर्गत करने जैसे कार्यक्रम शामिल थे। इस कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगाए गए थे और जागरूकता अभियान को लेकर स्कूली बच्चों, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। विद्यालय ग्राउंड में विद्यालय के बच्चों द्वारा वॉलीबॉल भी खेला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त मिशन निदेशक, नीति आयोग, भारत सरकार, श्री आनंद शेखर द्वारा किया गया। उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और कई तरह के […]

Noimg

सबौर में विवाहिता का शव पेड़ से मिला, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर अंचल कार्यालय के पास स्थित एक बगीचे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान साहिल दास की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का विवाह महज एक वर्ष पूर्व हुआ था और वह अक्सर घर में अकेली रहती थी, क्योंकि उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जिस प्रकार से शव पेड़ से लटका मिला, उस पर संदेह भी जताया जा रहा है। […]