April 1, 2026
मिड डे मील खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील के तहत छोले-चावल परोसा गया था। बच्चों ने बताया कि भोजन का स्वाद खट्टा लग रहा था, लेकिन भूख लगने के कारण उन्होंने खाना खा लिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस […]