October 15, 2025
सदर एसडीएम और डीएसपी ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर प्रशासन द्वारा तैयारियों को लगातार परखा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) विकास कुमार तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय कुमार चौधरी ने भागलपुर सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित एसएसटी (स्पेशल सर्विलांस टीम) चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर्मियों से चेकिंग की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और लॉगबुक आदि की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चेक पोस्ट पर प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि […]