March 29, 2026
जगदीशपुर पंचायत समिति में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर:जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंचायत समिति के कई सदस्यों ने प्रमुख श्रीमती गुड़िया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया है। इस संबंध में सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रशासन को आवेदन भी सौंपा गया है, जिसमें प्रमुख की कार्यशैली पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सदस्यों का आरोप है कि पंचायत समिति के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की जानकारी मांगने के बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जाती है। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं वितरण में मनमानी बरतने की बात भी कही गई है। इसके साथ ही आय-व्यय एवं लेखा-जोखा की जानकारी बैठक के दौरान साझा नहीं किए जाने से वित्तीय अनियमितताओं की […]