June 24, 2025
सहायता शिविर में अव्यवस्था से दिव्यांगों और बुजुर्गों को भारी परेशानी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025घंटों इंतजार, न पानी न शौचालय, अधिकारी बने रहे मौन भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सहायता उपकरण वितरण शिविर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत लगे इस शिविर में प्रशासन ने तो लाभुकों को सुबह 9 बजे बुला लिया, लेकिन उपकरण वितरण दोपहर 4 बजे तक टाल दिया गया। शिविर में आए दिव्यांगों और बुजुर्गों ने बताया कि वे सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं। न पीने का पानी उपलब्ध था, न शौचालय की कोई व्यवस्था। बांका, मुंगेर और भागलपुर से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें घंटों तक बेसहारा हाल में बैठाए रखा गया। एक बुजुर्ग लाभार्थी ने बताया, “हम चल-फिर भी […]