December 13, 2025
सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व माइक्रो व एक्शन प्लान समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियों के क्रम में शनिवार को सदर अस्पताल सभागार में एमडीए प्रिपरेशन एवं प्लानिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व निर्धारित समय सीमा के अंदर माइक्रो प्लान एवं एक्शन प्लान जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों से प्राप्त […]