December 3, 2025
सांड़ ने मारकर किया महिला को बुरी तरह घायल, नवगछिया अस्पताल में हुआ उपचार ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मीणा देवी, पिता स्वर्गीय बाले मंडल, बुधवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं जब खेत से पटवन करवा कर वापस लौटते दौरान एक आक्रामक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला संभल भी नहीं पाईं और सांड़ ने उन्हें उठाकर जोर से पटक दिया। हमले में सांड़ के सींग ने मीणा देवी की जांघ के पास पैर में बेहद गहरा जख्म कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया। […]