April 5, 2026
PURNIA:अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार की मांग, संस्थाओं को कमजोर करना देशहित में नहीं : सांसद पप्पू यादव || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अग्निवीर योजना एवं देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेने की मांग की है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े किसी भी निर्णय में व्यापक चर्चा और सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि सैनिकों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा होती है, तो इसका प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर स्पष्ट नीति लाने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे उच्च स्तरीय समिति को भेजने की मांग की। उन्होंने […]