December 18, 2025
समाहरणालय परिसर में आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉकड्रिल आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।समाहरणालय परिसर, प्रखंड परिसर सुल्तानगंज तथा प्रखंड परिसर इस्माइलपुर में गुरुवार को आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास दोपहर 12:30 बजे वरीय उप समाहर्ता अंकित चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को पहले से तैयार एवं सतर्क करना था। इस मॉकड्रिल में प्रशिक्षित आपदा मित्र (स्वयंसेवक) एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान सायरन बजते ही कार्यालयों में मौजूद कर्मियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया। साथ ही भूकंप या अन्य आपदाओं की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा तकनीकों, जैसे झुको, ढको […]