December 15, 2025
डीवीसी मोड़ के पास सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की वजह, पिकअप पेड़ से टकराई || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी मोड़ के समीप सड़क पर गिरी गिट्टी एक सड़क दुर्घटना का कारण बन गई। गिट्टी पर चढ़ते ही एक पिकअप वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। घायल चालक ने बताया कि वह मिनी मार्केट में सामान उतारने के बाद पिकअप वाहन लेकर गोड्डा की ओर जा रहा था। इसी दौरान डीवीसी मोड़ के पास सड़क किनारे […]