April 1, 2026
आज से युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’: सर्राफ कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया:तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ का शुभारंभ गुरुवार से नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में होगा। इस महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) विमलेंदु शेखर झा करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ेगी। कई गणमान्य होंगे शामिलमहोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो (डॉ) विवेकानंद सिंह शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह सहित कई […]