Tag Archives: Sardar Ballabh Bhai Patel

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” (Rashtriya Ekta Diwas) उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस देश की एकता, अखंडता एवं समरसता के प्रतीक सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता की शपथ” दिलाई तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। शपथ ग्रहण के उपरांत डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में […]