April 5, 2026
बालू लदे ट्रैक्टर ने दो महिला मजदूरों को रौंदा, सास की मौके पर मौत, बहू गंभीर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी बांध स्थित पहाड़पुर चौक हनुमान मंदिर के समीप शनिवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गेहूं फसल कटाई करने बहियार जा रही दो महिला मजदूरों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी गीता देवी (50 वर्ष), पति महेश शर्मा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी बहू मिशन देवी (35 वर्ष), पति धीरज शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है, […]