Tag Archives: Savan ki

Noimg

सावन की अंतिम सोमवारी पर जिले भर के सभी शिवालय में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, शहर के सभी शिव मंदिरों में किया गया जलाभिषेक,हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवालय ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर, भगवान शिव के प्रिय मास सावन की अंतिम सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, अहले सुबह से ही भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी शिवालयों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, खासकर महिलाओं में पूजा अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया, शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनभर शिव भक्तों का तांता लगा रहा, इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर. फल फूल नैवेद्ध भांग धतूरा बेलपत्र आदि चढ़कर पूजा अर्चना किया इसके साथ ही श्रद्धालु पूजा कर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार एवं देश की मंगल कामना की, आज शहर के सभी शिवालयों में सुबह […]

Noimg

सावन की सातवीं सोमवारी पर ब्रजलेश्वरधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : सावन की सातवीं सोमवारी पर ब्रजलेश्वरधाम श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. तड़के सुबह से ही आसपास का इलाका बोलबम के जयकारों से गूंजते रहा. नजदीकी गंगा घाट से भक्त डाकबम के तौर पर जलार्पण के लिए पहुंच रहे थे.शिवभक्तों ने महादेव पर फूल ,बेलपत्र ,भांग ,धतूरा आदि चढ़ाया. वहीं मंदिर से सटे कुंआ पर भी शिवभक्तों ने स्नान कर जलार्पण किया. वहीं शिवभक्त महिलाएं नंदी के कान में भी मनोकामना सुनाती नजर आई. मेला कमिटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा, गोपाल चौधरी ने दावा किया कि 80 हजार शिवभक्तों ने जलार्पण किया. इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह में अलग -अलग प्रवेश द्वार से भक्तों को प्रवेश कराया गया. व्यवस्था को बनाये रखने के […]

Noimg

सावन की छठी सोमवारी पर बोलबम के जयकारों से गूंजा ब्रजलेश्वर धाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर : सावन की छठी सोमवारी पर अल सुबह से ब्रजलेश्वरधाम बोलबम के जयकारों से गूंजने लगा.यह सोमवारी मलमास की आखिरी सोमवारी थी, जिस कारण शिवभक्तों की संख्या में अचानक सी बाढ़ आ गयी. करीब दस दंडी बमों ने महादेव को जलार्पण कर सुख शांति की कामना की. शिवभक्तों ने महादेव पर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाया.मंदिर से सटे कुआं पर शिवभक्तों ने स्नान कर जल अर्पण किया. मेला कमेटी के मनोहर चौधरी, श्यामसुंदर राय , विमल शर्मा, गोपाल चौधरी, विलास,संजय, डब्लू , विजय, किशो राय, सुधीर, वीरकुंवर सिंह शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा में तैनात दिखे. बिहपुर सीएचसी की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया था, जहां शिवभक्तों को मुफ्त दवा दी गयी. DESK 04

Noimg

सावन की चौथी सोमवारी को लेकर हजारों कांवरिया बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए हुए रवाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सूलतानगंज में सावन के चौथे सोमवारी को लेकर हजारों कांवरिया अजगैविनाथ धाम से पैदल व वाहन से देवघर बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढाने रवाना हुए| इस दौरान बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, युपी, छत्तीसगढ़ के कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ हम सबों की सारी मनोकामनाएं पुर्ण करते हैं| इस लिए बाबा भोलेनाथ को जल चढाने अजगैविनाथ धाम से पैदल व वाहन से देवघर बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढाने जाते हैं| इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है| साथ ही कच्ची कांवरिया पथ में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी विभाग के द्वारा व्यवस्था की गई है DESK 04

Noimg

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर-सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालु अजगैबीनाथ शिवलिंग के दर्शन करने और जल चढ़ाने को बेताब दिखे। शिव धाम हर हर महादेव व बोलबम की नारों से गूंज रहा है। आज सोमवारी पर अत्यंत शुभ संयोग बन रहे है। दरअसल आज सोमवार पर अमावस्या है जिसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है, सावन की हरियाली अमावस्या भी है। आज पुनर्वसु नक्षत्र का निर्माण हो रहा है साथ ही हर्षण व. सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं साथ ही रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के सोमवार पर महादेव की पूजा अर्चना करने पर चार गुना अधिक फलदायी है। इसको […]

Noimg

सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर हुए बाबा धाम को रवाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, सावन की पहली सोमवारी पर गंगा स्नान करने व बैधनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्तरवाहिनी गंगा में सैलाब उमड़ पड़ा है। रात के 12 बजे के बाद से ही काफी संख्या में गंगा में स्नान कर श्रद्धालु बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे है। सुलतानगंज गंगा तट केसरियामय हो चुका है। प्रशासन की ओर से गंगा नदी में एसडीआरएफ व नाविक की तैनाती की गई है साथ ही गंगा में बैरिकेडिंग भी की गई है वहीं गंगा घाट पर पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। आज एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बैधनाथ धाम जाने की संभावना है। वहीं सोमवारी को लेकर गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय लोग […]

सावन की फुहार…  दादी के साथ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ऩवगछिया – आज स्थानीय श्री शीतला माता मंदिर में श्री राणी सती भक्त मंडल द्वारा दादी का सिंधारा बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया. सावन का झूला पर झूला झूलकर सभी दादी भक्त आनंद से हिचकोले खा रहे थे, राध्या श्री का फर्नीशिंग का स्टाल, सीमा रूंगटा का लड्डू गोपाल की पोशाक व ज्वेलरी,  बीना सर्राफ का बैग, राखी, सुनीता मुनका का टपरवेयर के एयर टाइट डब्बे आकर्षण का केन्द्र बने रहे. आयोजक मंडल में सीमा रूंगटा, बीना सर्राफ, कान्ता केजरीवाल, सुषमा अग्रवाल, लता गोपालका, कुसुम मुनका, सुनीता मुनका, मीना तुलस्यान व अन्य उपस्थित थे. DESK 04

सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शहर के विभिन्न गंगा घाटों से जल लेकर शिवभक्तों की टोली निकली बाबानगरी के लिए ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

जगह-जगह कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए थे पंडाल भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को शहर के गंगा घाटों से जल अर्पण करने शिव भक्तों की टोली बाबानगरी निकल पड़ी। कोरोना काल में न मंदिर का पट बंद होने का मलाल और ना ही किस प्रकार होगी जल अर्पण इसकी परवाह। बस मन में शिव की छवि पीठ पर गंगाजल और जुबान पर बोल बम के नारे के बीच सैकड़ों कावरिया बम बाबा बासुकीनाथ को सावन की तीसरी सोमवारी को जलार्पण करने निकल पड़े। सोमवार का विशेष महत्त्व होने के कारण शहर के शिवालयों को जहां विशेष रूप से सजाया जा रहा है वहीं सोमवार को अभिषेक , शृंगारिक और विशेष आरती का भी आयोजन […]

सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन मे कांवरियों कि उमडी भीड़ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

आरपीएफ एंव जीआरपीएफ के अधिकारीयों द्वारा स्टेशन परिसर मे सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतज़ाम भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन में कांवडियों कि भीड उमड पडी हैं।इसको लेकर आरपीएफ व जीआरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था कडी करते हुये कांवडियों को माईकिंग के जरिए जागरूक कर रहे हैं।जिससे कांवडिया सुरक्षित अपनी यात्रा कर सके।वहीं आरपीएफ इन्चार्ज रवि कुमार ने बताया कि कांवडियों कि सुरक्षा को लेकर सभी पुलिस बल एंव महिला पुलिस बल के द्वारा मोनिटरिंग कि जा रही हैं। स्टेशन मे तीन सहायक थाना बनाएं गये।कांवडियों को कोई परेशानी हो इसकी सुचना तुरंत दे ताकि उसका निदान हो सके।साथ ही स्वास्थ्य मेडिकल जांच शिविर, शौचालय ,विश्राम […]

सावन की दूसरी  सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,हर- हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजा ब्रजलेश्वरधाम  ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात ब्रजलेश्वरनाथ धाम मेंं दूसरी  सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव एवं मां पार्वती को जल चढ़ाने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम हर -हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगे।शिवभक्तों ने इस दौरान मां काली , विश्वकर्मा बाबा , बजरंग बाबा , ठाकुर जी एवं नन्दी महराज को जल अर्पित किया. वहीं सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,पंसस विमल शर्मा ,रुपेश कुमार रूप ,गोपाल चौधरी , चंदन चौधरी ,आशुतोष चौधरी, डब्लू राय ,विक्की चौधरी,मुकेश झा ने बताया की यहां पच्चीस   हजार डाकबम सहित अस्सी हजार  शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़ाया.बाबा को जल चढ़ाने का सिलसिला शाम […]