Tag Archives: Sawantantra diwas pr

स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के एनएच 31 हरनाथचक में स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संचालक अमरेंद्र सिंह मुन्ना द्वारा झंडोतोलन के साथ हुई। झंडोतोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे समूचा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति शामिल रही। विशेष रूप से बच्चों ने “शिक्षा की आज़ादी” विषय पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि स्वतंत्रता और शिक्षा के महत्व को भी उजागर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों […]