January 31, 2026
स्कूल से लापता दोनों छात्राएं मुंबई से सकुशल बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jha24 दिन बाद भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, परिजनों ने जताया आभार भागलपुर। स्कूल के लिए निकलीं और रहस्यमय तरीके से लापता हुईं दो छात्राएं सोनाक्षी और जिया को भागलपुर पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों छात्राएं 8 जनवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। अगले दिन 9 जनवरी को परिजनों ने बबरगंज थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम की मॉनिटरिंग सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे। आठ सदस्यीय एसआईटी टीम ने तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज, […]