January 17, 2026
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बजट सीनेट बैठक में अभाविप के हंगामे से कार्यवाही बाधित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के मारवाड़ी कॉलेज सभागार में शनिवार को आयोजित बजट सीनेट की वार्षिक बैठक उस समय बाधित हो गई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने जबरन प्रवेश कर हंगामा किया। इस घटना को लेकर प्रभारी कुलपति सहित सीनेट के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। बजट सीनेट की बैठक प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई थी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए विश्वविद्यालय के बजट पर चर्चा हुई और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कुछ सदस्यों की आपत्ति पर अध्यक्ष ने यह नियमन दिया कि बजट में मौजूद कमियों, त्रुटियों और अशुद्धियों को दूर करने के बाद […]